फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajya Sabha Election Anurag Sharma will be Congress Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh

Rajya Sabha Election: हिमाचल से राज्यसभा जाएंगे कांग्रेस के अनुराग, भाजपा ने नहीं दिया उम्मीदवार

Thu, 05 Mar 2026 02:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Mar 2026 02:46 PM IST
सार

Who is Anurag Sharma: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अप्रैल में खाली हो रही सीट से कांग्रेस के अनुराग शर्मा अब राज्यसभा जाएंगे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election Anurag Sharma will be Congress Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh
अनुराग शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अप्रैल में खाली हो रही सीट से कांग्रेस के अनुराग शर्मा अब राज्यसभा जाएंगे। मौजूदा समय में कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ के अनुराग शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में सिंगल नामांकन भरा है। दूसरी ओर भाजपा की तरफ से इस बार कोई उम्मीदवार नहीं दिया गया है, ऐसे में अब तय हो गया है कि अनुराग शर्मा ही हिमाचल से राज्यसभा सांसद होंगे।
विज्ञापन




राज्यसभा की खाली हो रही इस सीट के लिए कई नामों पर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया। अनुराग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद गुरुवार को पौने तीन बजे अनुराग ने नामांकन फाइल किया। बैजनाथ निवासी अनुराग शर्मा बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, राज्यसभा सीट के लिए औपचारिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं। भाजपा की सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। चुनाव शेड्यूल के मुताबिक, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 5 मार्च थी, जबकि स्क्रूटनी 6 मार्च को होगी।
विज्ञापन



 

अनुराग शर्मा का राजनीतिक सफर
अनुराग शर्मा का चयन इसलिए चौंकाने वाला रहा है, क्योंकि इस सीट के लिए पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के नाम चर्चा में थे। कांग्रेस ने इस साल जनवरी में अनुराग शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांगड़ा जिला अपने आकार और चुनावी असर की वजह से हिमाचल प्रदेश में काफी राजनीतिक महत्व रखता है। शर्मा राजनीतिक परिवार से रहे हैं। उनके पिता मौजूदा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के पिता स्व. पंडित संत राम के करीबी थे और कई दशकों से लोक सेवा में रहे। अनुराग मुख्यमंत्री के राजनीतिक विरोधी रहे सुधीर शर्मा के नजदीकी भी रह चुके हैं। वह खुद 1995 से विद्यार्थी जीवन से सक्रिय हैं और पार्टी में जिला और राज्य स्तर पर कई पदों पर रहे हैं।
 

राज्यसभा चुनाव का महत्व
राज्यसभा, भारतीय संसद का ऊपरी सदन है, जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। हिमाचल प्रदेश से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार का चुना जाना प्रदेश की राजनीतिक गतिशीलता के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी हाईकमान का फैसला राज्य में कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती और नेतृत्व को दर्शाता है।
 
विज्ञापन

पूरे दिन रही हलचल, भाजपा विधायक भी पहुंचे विधानसभा परिसर में
राज्यसभा के प्रत्याशी के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रदेश विधानसभा परिसर में गुरुवार को पूरे दिन हलचल रही। यहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार करते रहे। नामांकन भरने से पूर्व परिसर में नाचन से भाजपा के विधायक विनोद कुमार पहुंचे तो खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए। बल्ह के भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी की गाड़ी भी परिसर में पहुंची। हालांकि, भाजपा विधायकों के परिसर में आवास होने पर वे यहां पहुंचे बताए गए। वर्ष 2024 में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी दिया था और क्रॉस वोटिंग करवाकर कांग्रेस से भाजपा में गए हर्ष महाजन को राज्यसभा सांसद चुना गया था। मगर इस बार भाजपा इस बारे में पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed