{"_id":"0e14e051fa48c63c9917962c73de76eb","slug":"rajnath-hema-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ और हेमा पद्रेश में आज बहाएंगे पसीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ और हेमा पद्रेश में आज बहाएंगे पसीना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 04 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंडी संसदीय सीट के रिकांगपिओ और शिमला सीट के नाहन में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी रविवार को बिलासपुर और हमीरपुर के बड़सर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी रविवार को हेलिकॉप्टर का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
वह हमीरपुर से बाहर पहले रोहडू और फिर चौपाल के नेरवा में जनसभाएं करेंगे। धूमल पिछले कुछ दिनों से केवल हमीरपुर में ही वोट मांग रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा पहले ऊना और फिर बिलासपुर के घुमारवीं का दौरा करेंगे। नड्डा इससे पहले बिलासपुर का दौरा कर गए हैं।
ऊना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी भाजपा ला सकती है। हालांकि अभी उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है।