{"_id":"614f50c59ef3c466320cc3d0","slug":"rajiv-saijal-said-that-information-about-safe-food-will-be-given-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव सैजल बोले- स्कूलों में दी जाएगी सुरक्षित भोजन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव सैजल बोले- स्कूलों में दी जाएगी सुरक्षित भोजन की जानकारी
Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने शनिवार को रिज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय ईट राइट (अच्छा खाओ) मेले में यह जानकारी दी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर के स्कूलों में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम अब खाने के प्रति बच्चों को जागरूक करेगी। टीम अलग-अलग स्कूलों में जाकर सही तथा सुरक्षित खाने की जानकारी देगी। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने शनिवार को रिज मैदान पर आयोजित दो दिवसीय ईट राइट (अच्छा खाओ) मेले में यह जानकारी दी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। ईट राइट स्कूल पहल के तहत बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित खाना उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश के 2 हजार 912 स्कूलों का पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
सैजल ने बताया कि सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अब तक ग्यारह संस्थानों को पंजीकृत किया है। प्रदेश के 63 रेस्टोरेंट और होटल हाइजीन रेटिंग सर्टिफाइड हो चुके हैं। यहां पर सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार के बारे में जहां लोगों को जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण निदेशक उत्तरी क्षेत्र राजेश सिंह, सहायक निदेशक डॉ. विनोद कुमार, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग सुमित खिमटा, सह आयुक्त डॉ. विजया, सीएमओ डॉ. सुरेखा चौपड़ा मौजूद रहीं। मेले के दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनियों में आए। जहां पर उन्होंने सरकारी उत्पादों का जायजा भी लिया। वॉकेथान में भाग ले रहे प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन