{"_id":"5ecf6e9e8ebc3e902a3e161b","slug":"rajiv-bindal-resign-connection-with-shanta-kumar-letter-to-bjp-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदल के इस्तीफे के पीछे शांता का पत्र बम तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदल के इस्तीफे के पीछे शांता का पत्र बम तो नहीं
Thu, 28 May 2020 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
शांता कुमार (फाइल फोटो)
सांविधानिक पद छोड़कर हिमाचल भाजपा के सर्वोच्च पद के रथ पर सवार होने वाले राजीव बिंदल के इस्तीफे की वजह राजनीतिक पंडित सूबे का सियासी चक्कर घुमाने वाले कांगड़ा से जोड़ कर देख रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सियासी पटकथा पालमपुर की सियासी प्रयोगशाला से ही लिखी गई।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रहे कथित घोटाले से व्यथित होकर दिल्ली हाईकमान को पत्र लिख कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है शांता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कथित घोटाले को लेकर कड़ी करवाई का सुझाव दिया था। इसलिए चर्चा है कि बिंदल के इस्तीफे के पीछे कहीं शांता का पत्र बम ही तो नहीं। वहीं शांता ने अमर उजाला से कहा कि अभी वह इस मसले पर कोई भी कमेंट नही करेंगे।
विज्ञापन