{"_id":"5dbfdbf18ebc3e015b67c89f","slug":"rajesh-sharda-will-be-bjp-shimla-mandal-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में मंत्री के करीबी बने मंडल अध्यक्ष, रामपुर में फंस गया पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में मंत्री के करीबी बने मंडल अध्यक्ष, रामपुर में फंस गया पेच
Mon, 04 Nov 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
राजेश शारदा को भाजपा शिमला शहरी मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री और शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज के करीबी राजेश शारदा को भाजपा शिमला शहरी मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। दो प्रमुख दावेदारों के मैदान से हट जाने के बाद राजेश शारदा के मंडल अध्यक्ष बनने की राह आसान हो गई। संगठन के कुछ पदाधिकारी राजेश शारदा की जगह किसी दूसरे चेहरे को इस पद पर बैठाना चाहते थे, लेकिन सुरेश भारद्वाज की करीबी राजेश शारदा को ही मंडल अध्यक्ष का पद मिला।
विज्ञापन
उन्हें यह पद दिलाने में शिक्षामंत्री का ही रोल बताया जा रहा है। शिक्षामंत्री के आगे विरोधियों की एक नहीं चली और शारदा को अध्यक्ष चुन लिया गया। राजेश शारदा के नाम के साथ साथ दो महिला कार्यकर्ताओं के नाम पर भी चर्चा हुई थी लेकिन उसमें आम सहमति नहीं बनी। इसके अलावा चुनावी मैदान में डटे आवेदकों को भी समझा कर मैदान से हटने के लिए तैयार किया गया। इसके बाद रविवार को जाखू वार्ड के होटल ड्रीमलैंड में बैठक के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी संदीपनी भारद्वाज के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कसुम्पटी भाजपा मंडल का अध्यक्ष जितेंद्र भोटका को चुना गया है। यह चुनाव लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न हुए अध्यक्ष पदके लिए अमर सिंह ठाकुर, कमल ठाकुर और जितेंद्र भोटका ने दावेदारी की। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जितेंद्र भोटका को अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव पर रोक, प्रभारी हटाया
भाजपा के महासू जिला के रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा से चर्चा के बाद जिला महासू के चुनाव प्रभारी रतनपाल सिंह ने रामपुर मंडल के चुनाव प्रभारी डा. श्रीकांत शर्मा को इस पद से हटा दिया है। डा. श्रीकांत शर्मा के स्थान पर बिहारी लाल शर्मा को नया चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी के साथ ही रामपुर को छोड़कर प्रदेश में भाजपा मंडल के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब जिला इकाइयां गठित की जाएंगी। जिला महासू के चुनाव प्रभारी रतनपाल सिंह ने बताया कि डा. श्रीकांत शर्मा को मंडल चुनाव प्रभारी लगाया गया था। उनके खिलाफ शिकायतें हुई थीं। उन्होंने संगठनात्मक चुनाव से संबंधित कोई भी रिकार्ड जमा नहीं करवाया तथा रामपुर मंडल के प्रमुख नेताओं से बिना तालमेल बैठाकर चुनाव की एकतरफा घोषणा कर दी। जिला चुनाव प्रभारी रतन सिंह पाल ने रामपुर मंडल संगठनात्मक चुनावों की एकतरफा घोषणा पर रोक लगा दी।
डा. श्रीकांत शर्मा को रामपुर मंडल के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी के पद से भारमुक्त करते हुए बिहारी लाल शर्मा को रामपुर मंडल के चुनाव करवाने के लिए आगामी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मंडल चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया है। यह गौरतलब है कि डा. श्रीकांत शर्मा ने नरेश चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था, मगर बाद में यह नियुक्ति रद्द कर दी गई।