{"_id":"6929be12cb3474ac8806dbfe","slug":"rajesh-of-congress-and-suresh-of-bjp-won-in-the-university-shimla-news-c-19-sml1002-639187-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि में कांग्रेस के राजेश \nऔर भाजपा के सुरेश जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि में कांग्रेस के राजेश और भाजपा के सुरेश जीते
विज्ञापन
कोर्ट सदस्य पद पर कांग्रेस ने 45 वोट से और ईसी सदस्य पद पर भाजपा ने 77 वोटों के अंतर से हासिल की जीत
बीते साल कांग्रेस ने जीते थे दोनों पद, इस बार एक गंवा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के कोर्ट ऑफ द यूनिवर्सिटी और कार्यकारी परिषद (ईसी) के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती है।
विवि में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किया गया। इसमें कोर्ट सदस्य के पद पर कांग्रेस समर्थित राजेश ठाकुर ने 45 वोटों से और कार्यकारी परिषद सीट पर भाजपा समर्थित सुरेश कुमार 77 वोटों से जीत हासिल की। बीते साल कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस के हाथ कोर्ट सदस्य का पद ही आया है। 661 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोर्ट ऑफ द यूनिवर्सिटी की सीट पर कांग्रेस समर्थित राजेश ठाकुर ने 652 वैध मतों में से 284 वोट हासिल किए। बीजेपी समर्थित बुद्धि राम को 239 वोट मिले जबकि माकपा समर्थित मनुज कुमार 129 वोटों के साथ पीछे रहे। कार्यकारी परिषद सदस्य पद के लिए बीजेपी समर्थित सुरेश कुमार वर्मा ने 653 वैध मतों में से 296 मत हासिल किए। इनके प्रतिद्वंद्वी माकपा समर्थित मोहन लाल को 219 वोट और कांग्रेस समर्थित प्रेम प्रकाश नेगी को 138 वोट मिले। परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर रही।
अलग-अलग चुनाव लड़ी कांग्रेस और माकपा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी चुनाव में माकपा समर्थित उम्मीदवारों ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कई वोट अपने पक्ष में खींचे। पिछले चुनाव में माकपा और कांग्रेस ने मिलकर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार दोनों गुट अलग होकर मैदान में उतरे। ईसी सदस्य पद पर माकपा समर्थित मोहन लाल ने 219 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस समर्थित प्रेम प्रकाश नेगी केवल 138 वोट ही प्राप्त कर पाए। माकपा ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाकर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा को कार्यकारी परिषद की सीट जिताने में फायदा पहुंचाया।