फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajendra rana target modi govt for prize hike

'अच्छे दिन' का सपना दिखाकर किया गुमराह : राणा

Thu, 26 Jun 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 26 Jun 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rajendra rana target modi govt for prize hike

राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ने मोदी सरकार के नाम पर जनता को गुमराह किया और उसकी हकीकत केवल एक माह के कार्यकाल में ही सामने आ गई है।

विज्ञापन


जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था, महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन एक माह में रेल किरायों में भारी बढ़ोतरी की, चीनी की मिठास कड़वी होने लगी और अब गैस की कीमतें बढ़ाकर एक और झटका देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


रेल किरायों में बढ़ोतरी के बाद महंगाई नियंत्रित नहीं हो रही, खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने लगे हैं। राणा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो नमो टी स्टाल भी गायब हो गए हैं, महंगाई के दौर में घर में चाय की चुस्की लेना गरीब आदमी के लिए सपना साबित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के 30 दिन के कार्यकाल से यही आभास हो रहा है कि आने वाले दिनों में जनता अधिक बुरे दौर से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहित देश के कई राज्यों के सैकड़ों लोग इराक में फंसे हैं, मोदी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


लेकिन मोदी सरकार ने सभी लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया है। पूर्व यूपीए सरकार को पानी पी-पी कर कोसने वाले भाजपा नेता महंगाई और भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मोदी सरकार की विफलता पर चुप्पी साधे बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को मानो जैसे सांप सूंघ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed