फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana and Indradutt Lakhanpal reached Hamirpur to meet former CM Dhumal, political guru-disciple met a

HP politics: समीरपुर में गुरु-चेले की हुई सियासी मुलाकात, राणा ने पांव छूकर लिया धूमल का आशीर्वाद

Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
सार

सियासी गुरु-चेले धूमल व राणा का वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले। इस दौरान पांव छूकर राजेंद्र राणा ने लिया धूमल का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Rajendra Rana and Indradutt Lakhanpal reached Hamirpur to meet former CM Dhumal, political guru-disciple met a
पूर्व सीएम धूमल से मिले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

उपचुनाव में सुजानपुर और बड़सर से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। सालों बाद सियासी गुरु-चेले पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और राजेंद्र राणा की मुलाकात हुई। राणा ने पांव छूकर धूमल का आशीर्वाद लिया। समीरपुर में घर पर काफी देर तक राणा और लखनपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि गिले शिकवे चलते रहते हैं। रूठों को मनाने का प्रयास होगा। प्रत्याशी भी रूठों को मनाएंगे और संगठन भी प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को जिताकर कमल खिलाया जाएगा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र यदि नजदीक है तो बड़सर भी दूर नहीं है। भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों पर धूमल ने कहा कि दोनों राम भक्त विधायक कांग्रेस में निराश थे। कांग्रेस सरकार अपनी दस गारंटी पूरी नहीं कर पा रही है। राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से आशीर्वाद लेने वह समीरपुर पहुंचे थे। उन्होंने राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से सीखी है। लंबे समय तक उनके साथ रहे, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वह अलग हो गए। भाजपा उनकी मूल पार्टी रही है।



दूसरे दल के लोगों को सम्मान देना धूमल से सीखा : लखनपाल
इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा के कुनबे को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल उनके मार्गदर्शक रहे हैं। दूसरी पार्टी के लोगों को कैसे मान सम्मान देना है यह बात उन्होंने पूर्व सीएम धूमल से सीखी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed