{"_id":"5f3b6cd158df5c33e00f187f3240f8b3","slug":"rajeev-sharma-will-be-new-elementary-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव शर्मा को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव शर्मा को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Feb 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पदोन्नत किए गए आईएएस अधिकारियों के इंडक्शन पर जाने के बाद उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं। बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और निदेशक वित्त राजीव शर्मा को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव राजस्व देवीदत्त शर्मा को निदेशक विजिलेंस और विशेष सचिव गृह, निदेशक शहरी विकास जेएम पठानिया को निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, अतिरिक्त सचिव डीसी राणा को अतिरिक्त सचिव कार्मिक, उपायुक्त पुनर्वास तलवाड़ा को भू अधिग्रहण अधिकारी और उप सचिव वित्त को उप सचिव कार्मिक का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
आरके प्रुथी, विनोद कुमार, सीपी वर्मा, संदीप कुमार और अमरजीत सिंह 15 फरवरी से 25 मार्च के बीच इंडक्शन ट्रेनिंग पर रहेंगे। इस बारे में सरकार ने अधिसूचना जारी कर ली है।
विज्ञापन