फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal said the ruling party and the opposition together will have to bring the state back on track

हिमाचल: बिंदल बोले- सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष को मिलकर प्रदेश को दोबारा से पटरी पर लाना होगा

Fri, 18 Aug 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

 केंद्र सरकार ने आपदा की घड़ी में 254 सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 2643 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के अंतर्गत 2643 करोड़ रुपये की स्वीकृति हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण एवं सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
Rajeev Bindal said the ruling party and the opposition together will have to bring the state back on track
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष को मिलकर प्रदेश को दोबारा से पटरी पर लाना होगा। आपदा में राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार ने आपदा की घड़ी में 254 सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 2643 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के अंतर्गत 2643 करोड़ रुपये की स्वीकृति हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण एवं सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


भारी बरसात के कारण बीआरओ की ओर से बनाई गई सड़कों को जो नुकसान पहुंचा है उनको ठीक करने का काम बीआरओ ने तेज गति से शुरू किया है। इसका शतप्रतिशत व्यय केंद्र की मोदी सरकार वहन करेगी। गत दिनों रेलवे को जो नुकसान हुआ उसको पुनः स्थापित करने का पूर्ण व्यय केंद्र सरकार कर रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एयरफोर्स, मिलिट्री पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर कार्य कर रही है। कांगड़ा में एयरफोर्स की ओर से सबसे बड़ा बचाव अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोगों को जलमग्न भूमि से निकाला जा सका।
विज्ञापन


बिंदल बताएं, 1,000 करोड़ रुपये किसने और कहां दिए : सुशांत
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से कांग्रेस के नेताओं पर आपदा को लेकर राजनीति करने के आरोपों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुशांत कपरेट ने पलटवार किया है। सुशांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की आपदा पहली बार आई है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भाजपा नेता इस आपदा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल को केंद्र सरकार से 1,000 करोड़ रुपये मिलने की बातें कर रहे हैं, लेकिन ये नहीं बता रहे कि यह धनराशि कहां से और किसे दी गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। भाजपा के सांसद इस आपदा की घड़ी में गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed