फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Raised awareness about organ donation and also donated blood.

Shimla News: अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरूक, रक्तदान भी किया

Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about organ donation and also donated blood.
शिमला। प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बुधवार को लोकभवन में अंगदान जागरूकता और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राज्यपाल ने शिविर का अवलोकन करते हुए रक्तदान और अंगदान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश द्वारा अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सोटो के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को अंगदान की आवश्यकता, इसके सामाजिक महत्व और प्रदेश में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सोटो की मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी ने बताया कि अंगदान वह प्रक्रिया है जिसमें हम मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद मरीज को अंगदान करके नया जीवन दे सकते हैं। एक व्यक्ति अंगदान का प्रण लेकर कम से कम आठ लोगों की जान बचा सकता है। दान किए अंगों को प्रतीक्षा सूची में इंतजार कर रहे मरीजों को प्रत्यारोपित किया जाता है। अंगदान तभी संभव है जब रोगी की मृत्यु आईसीयू में हो और रोगी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया हो। घर पर मृत्यु होने पर जीवनदायी अंग नहीं लिए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में निर्धारित समय अवधि के अंदर केवल कॉर्नियादान किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article