हिमाचल में इतने दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दो जिलों कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश हुई। शिमला शहर में शनिवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून की बारिश सामान्य हो रही है।
रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 20 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।शनिवार को शिमला में दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्की बारिश हुई।
सुबह और शाम के समय शहर में मौसम साफ रहा। धर्मशाला में भी दोपहर के समय करीब दो घंटे बारिश हुई। शुक्रवार रात को ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे।
किस जिले में कितनी बारिश
शुक्रवार रात और शनिवार को देहरा गोपीपुर में सबसे अधिक 117, ऊना 67, नयनादेवी 50, संगड़ाह 37, पालमपुर 32, सोलन 30, धर्मशाला 26, नादौन 14 और मनाली में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
शनिवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 35.0, ऊना 33.8, कांगड़ा 33.0, सुंदरनगर 32.7, बिलासपुर 32.2, हमीरपुर 31.5, चंबा 31.9, नाहन 28.6, धर्मशाला 26.8, शिमला 23.0 और डलहौजी में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पांवटा साहिब में जलभराव ने बढ़ाईं परेशानियां
जिला सिरमौर के पांवटा शहर में जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश होते ही क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग और गलियां तालाब बन गईं। बद्रीपुर चौक, पांवटा बस स्टैंड परिसर और मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या विकट हो गई है।
बाजार की तरफ जाने वाली कुछ दुकानों में लगातार पानी घुस रहा है। उधर, गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ में निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे नए बन रहे रिहायशी मकान को भी खतरा पैदा हो गया है।