फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: 154 commerce teachers appointed to CBSE schools; to be posted for a five year term

शिमला: सीबीएसई स्कूलों में 154 वाणिज्य शिक्षक नियुक्त, पांच साल के लिए मिलेगी तैनाती

Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 154 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
Shimla: 154 commerce teachers appointed to CBSE schools; to be posted for a five year term
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 154 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर तैनाती दी गई है। नियुक्तियों से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को वाणिज्य विषय की पढ़ाई में मदद मिलेगी।  नियुक्त शिक्षकों को शैक्षणिक वर्ष में 10 माह तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर वाणिज्य विषय पढ़ाने के साथ निचली कक्षाओं में सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषय भी पढ़ाएंगे। विभागीय आवश्यकता के अनुसार इन्हें अन्य सरकारी स्कूलों में भी तैनात किया जा सकेगा। नियुक्तियां निर्धारित योजना की शर्तों के अनुसार की गई हैं। इन शिक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा। साथ ही, वे नियमित नियुक्ति या भविष्य में नियमितीकरण का दावा नहीं कर सकेंगे। भविष्य में नियमित पदों पर भर्ती होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed