{"_id":"5d7cdc2f8ebc3e93d02845c8","slug":"rainfall-prediction-till-september-20-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 20 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 20 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Sat, 14 Sep 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Sep 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 20 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 सितंबर को मैदानी और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 16.9, सुंदरनगर 22.0, भुंतर 19.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 20.0, ऊना 25.0, नाहन 17.5, केलांग 10.0, पालमपुर 18.0, सोलन 20.2, मनाली 13.6, कांगड़ा 21.1, मंडी 21.0, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.9, चंबा 19.7, डलहौजी 15.7 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 31.7, भुंतर 32.4, कल्पा 24.8, धर्मशाला 26.6, ऊना 36.0, नाहन 27.2, सोलन 29.2, कांगड़ा 31.2, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.7, चंबा 30.4, डलहौजी 20.0 और केलांग 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन