फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall prediction from june 7th in himachal

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

Tue, 05 Jun 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
 rainfall prediction from june 7th in himachal

हिमाचल में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में भीषण गर्मी से सात जून से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात से दस जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में पांच और छह जून को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

ऊना में न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक

 rainfall prediction from june 7th in himachal

 सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  रविवार रात को ऊना में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक रहा।

रविवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला में हालांकि दिन भर हल्के बादल छाए रहे लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।

प्रदेश के विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

 rainfall prediction from june 7th in himachal

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, मंडी में 38.4, कांगड़ा में 37.6, बिलासपुर में 37.2, हमीरपुर में 37.1, भुंतर में 36.5, चंबा में 36.4, सुंदरनगर में 36.3, नाहन में 34.6, धर्मशाला में 32.6 और सोलन में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार रात को कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 25.2, हमीरपुर में 23.1, धर्मशाला में 22.4, बिलासपुर-सुंदरनगर में 22.2, नाहन में 21.8, सोलन में 19.7 और शिमला में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed