फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall and thunderstorm prediction for himachal

कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, 11 तक बरसेंगे बादल, तूफान की भी चेतावनी

Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
 rainfall and thunderstorm prediction for himachal

हिमाचल में प्रचंड गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में 11 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को सूबे के कई क्षेत्रों में तूफान की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


इसके अलावा आठ और नौ जून को ओलावृष्टि हो सकती है। इसी बीच, मंगलवार कोर राजधानी शिमला, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

यहां गर्मी ने किया बेहाल

 rainfall and thunderstorm prediction for himachal
बदले मौसम के बीच कई इलाकों में उमस बढ़ गई है। ऊना और कांगड़ा में सोमवार रात को इस सीजन में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

ऊना में न्यूनतम तापमान 29.7 और कांगड़ा में 27.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लोग बेहाल हो गए। प्रदेश के अन्य हिस्सों में जहां बारिश हो रही है, वहीं ऊना भीषण गर्मी में तप रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में बारिश से राहत

 rainfall and thunderstorm prediction for himachal
rainfall shimla
सोमवार रात को सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 24.1, भुंतर में 23.8, धर्मशाला में 21.0, नाहन में 23.0, सोलन में 22.0, मंडी में 23.5, बिलासपुर में 23.3, हमीरपुर में 25.3 और शिमला में 18.6 डिग्री रिकार्ड हुआ।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 35.1, सुंदरनगर में 34.4, कांगड़ा में 34.7, धर्मशाला में 30.2, शिमला में 25.6 और केलांग में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर, मंगलवार सुबह राजधानी शिमला में बारिश होने के बाद दिन के समय बादल छाए रहे। शहर में इससे उमस बढ़ गई।अचानक हुई बारिश में भीगने से बचने के लिए लोग यहां से वहां भागते नजर आएं। 
विज्ञापन

 rainfall and thunderstorm prediction for himachal

मंगलवार सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक मंडी और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। सुकेती और विक्टोरिया पुल में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुई। पंडोह डैम में खतरे के निशान के ऊपर बहने पर पानी को छोड़ना पड़ा।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 35.1, सुंदरनगर में 34.4, कांगड़ा में 34.7, धर्मशाला में 30.2, शिमला में 25.6 और केलांग में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed