हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, इस दिन से साफ होगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान
राजधानी शिमला में दोपहर तक तेज धूप खिली, शाम होते ही बादल छाने से मौसम बदल गया। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, धर्मशाला में 27.6, ऊना में 38.0, नाहन में 33.3, सोलन में 29.0,
कांगड़ा में 32.9, बिलासपुर में 35.3, हमीरपुर में 33.5, चंबा में 30.8, सुंदरनगर में 32.9, भुंतर में 31.0, कल्पा में 17.4, केलांग में 10.4 और डलहौजी में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रोहतांग दर्रा में वीरवार दोपहर को हल्की बर्फबारी हुई। जबकि सुबह व दोपहर बाद मौसम साफ रहा। दर्रा होकर वाहनों में करीब 300 लोगों ने सफर तय किया। जबकि लाहौल की ऊंची चोटियों में सुबह से रूक रूक कर हिमपात हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में दोहपर बाद बादल छाए रहे।
रोहतांग होकर वीरवार को भी लाहौल घाटी के लोगों की आवाजाही सुचारु रही। दोपहर बाद रोहतांग में हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि बर्फबारी के बाद मौसम साफ हुआ। वीरवार को करीब तीन सौ लोग रोहतांग दर्रा के आरपार हुए।
बस सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने सरकारी बसों में सफर करने को तरजीह दी है। बुधवार को केवल दस टैक्सियां ही मनाली की ओर से वाया रोहतांग कोकसर पहुंची।
कुल्लू की ओर से तीन बसों में करीबन 150 सवारियों को लाहौल के उदयपुर, दारचा और जिला मुख्यालय केलांग पहुंचाया गया है। लगभग 100 लोगों ने छोटे और टैक्सियों में भी सफर किया है।