{"_id":"42334fb2bbafff49c3cbe6326de0b0ba","slug":"rain-in-shimla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में बारिश-तूफान, किन्नौर में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में बारिश-तूफान, किन्नौर में बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/सांगला (किन्नौर)
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मौसम ने करवट बदली है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर होते होते तेज गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश होती रही। राजधानी में मौसम के करवट लेने से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
उधर, जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार को खराब मौसम होते ही एक बार फिर सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर हल्की बारिश होती रही। इसके चलते समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। रविवार को पूरा दिन लोगों ने घर में ही बिताया।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही समूचे जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, रोघी, पांगी, कोठी, तेलंगी, ब्रेलंगी, कश्मीर, दाखो, ख्वांगी, पोवारी, कड़छम, टापरी, भावानगर, निगुलसरी, चोरा आदि निचले क्षेत्रों में भी मौसम खराब होने से बारिश का दौर रहा। बावजूद इसके रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही।
नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल-सांगला (किन्नौर)- किन्नौर जिले के नाथपा के पास एनएच पर भारी चट्टानें गिरने से शनिवार रात एनएच बंद हो गया था। इसे एनएच विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए चट्टानों और बोल्डरों को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को यातायात के लिए खोल दिया है।
बंद सड़क खुलते ही अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला और पूह काजा की और वाहनों की आवाजाही हो रही है । नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि अभी फि लहाल राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बडे़ और छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।