फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain havoc: 251 blocked roads, loss of 30 million

प्रदेश में 251 सड़कें अवरुद्ध, करोड़ों का नुकसान

Sun, 17 Aug 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
Rain havoc: 251 blocked roads, loss of 30 million

हिमाचल प्रदेश में बारिश से पुलों और सड़कों को 30 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने 14 और 15 अगस्त दो दिन हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया है।

विज्ञापन


इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलों और सैकड़ों सड़कों को हुआ नुकसान शामिल है। शनिवार को प्रदेश भर में 484 से अधिक राष्ट्रीय, राज्य और संपर्क मार्ग बंद हुए। जिसमें से शाम तक 233 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन


जबकि 251 सड़कें अभी भी अवरुद्ध है। हमीरपुर का जाहू पुल पानी में बह गया, जबकि भौंट-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ढिंढवी पुल में दरार आने से आवाजाही के लिए इसे बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के कटौला पराशर मार्ग पर बना पुल भी पानी के तेज बहाव से बहने से लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी पुलों को नुकसान पहुंचा है। विभाग ने पुलों के अलावा सड़कों के टूटने, बहने और मलबा गिरने से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया है।


इसके अलावा जिला प्रशासन, कृषि, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागों सहित अन्य संबंधित विभाग भी बारिश से हुए नुकसान के आंकड़े जुटाने में लए हुए हैं।

लोक निर्माण विभाग के एससी वर्क्स अजय गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण अवरुद्ध हुई 484 सड़कों में से 233 सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों पर भी शीघ्र यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed