फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   railway reservation ticket at booking counters in solan in himachal pradesh

अब हिमाचल के रेलवे स्टेशनों के काउंटर पर भी मिलेगा टिकट

Sat, 23 May 2020 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
railway reservation ticket at booking counters in solan in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दो महीने बाद रेलगाड़ियां चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑनलाइन के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर भी बुकिंग के काउंटर शुरू हो गए हैं। इससे लोग रेलवे बोर्ड की चलाई जाने वाली चुनिंदा ट्रेनों में जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले की तरह ही स्टेशन से रिजर्वेशन की सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके माध्यम से शनिवार को पांच लोगों ने अपने घरों को जाने के लिए रिजर्वेशन करवाई है।

विज्ञापन


रिजर्वेशन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रखा गया। कोरोना के कारण क्षेत्र के सभी रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। यहां लोग ऑनलाइन या रेलवे काउंटर पर जाकर रिजर्वेशन करवा सकते हैं। सोलन, शिमला, धर्मपुर, ऊना और अंब में काउंटर पर रिजर्वेशन की सुविधा शुरू हो गई है। इसके जरिये लोग जून में चलने वाली ट्रेनों में जा सकेंगे।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि जून में रेलवे बोर्ड की चलाई जाने वाली चुनिंदा ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है। बताया कि शनिवार को पांच लोगों ने रिजर्वेशन करवाई है। सुबह 8 से 2 बजे तक यह सुविधा दी जा रही है। लोग ऑनलाइन व रेलवे काउंटर पर जाकर भी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed