{"_id":"ffbb26143e13ae161c4c80706dc1256e","slug":"railway-minister-suresh-prabhu-in-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के रास्ते यहां तक रेललाइन पहुंचाएंगे प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के रास्ते यहां तक रेललाइन पहुंचाएंगे प्रभु
ब्यूरो/ अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 31 May 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सामरिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। रेल और रक्षा मंत्रालय मनाली से होते हुए चीन बार्डर से सटे लेह क्षेत्र तक रेल लाइन पहुंचाने को गंभीर है। जल्द ही मनाली-लेह रेल लाइन के लिए संभावनाएं तलाशने केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मनाली का दौरा करने आएंगे।
विज्ञापन
बार्डर एरिया में चीन के फैलते रेल नेटवर्क पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंभीर है। लेह तक रेललाइन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। देश की एकता और अखंडता से कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी हिमाचल के लिए विशेष गाडि़यां चलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जन कल्याण पर्व के तहत मनाली की मनु रंगशाला में आयोजित जनसभा में कें द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि पहली बार हिमाचल को रेल बजट में तीन गुना अधिक राशि का प्रावधान किया है। भानुपल्ली-मनाली-लेह रेल लाइन के सर्वे के लिए 353 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेललाइन को ब्रॉडगेज करने के लिए होने वाले सर्वे के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विकास में चीन को पीछे छोड़ा- रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले एक वर्ष में विकास दर में चीन को पछाड़ दिया है। केंद्र की सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। प्रधानमंत्री ने विश्व के लोगों का विश्वास जीता है। आने वाले चार वर्षों में 8 लाख निवेशक भारत में पैसा लगाएंगे। आज किसानों को 30 प्रतिशत फसल का नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता रहा है। केंद्र सरकार ने देश के हर शहर में एक मेगा फ्रूट पार्क बनाने का निर्णय लिया है।
भुंतर से रवाना की कालका-कटड़ा रेलगाड़ी- केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को भुंतर एयरपोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कालका-कटड़ा रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर कालका से रवाना किया। एयरपोर्ट परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में प्रभु ने कहा कि इस गाड़ी के आरंभ होने से हिमाचल के लोग आसानी से मां वैष्णो देवी के दर पहुंच सकेंगे। इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जयराम ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, उपायुक्त राकेश कंवर उपस्थित रहे।