फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   railway minister piyush goyal press conference in shimla

कालका-शिमला ट्रैक पर विस्ताडोम की तर्ज पर दौड़ेंगे नए कोच: पीयूष

Mon, 01 Mar 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Mar 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
railway minister piyush goyal press conference in shimla
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कालका-शिमला रेलट्रैक पर विस्ताडोम की तरह सभी डिब्बों को बदलकर नए डिब्बे लगाए जाएंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन डिब्बों में बड़े-बड़े शीशे लगेंगे। रेल ट्रैक पर जगह उपलब्ध होने पर पर्यटन स्थल भी बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटक बीच से रेलगाड़ी से उतरकर खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकें। बाद में दूसरी रेल पकड़कर शिमला पहुंच सकेंगे। टिकट एक बार ही कटेगा। उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज ट्रैक का डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है। प्रेसवार्ता में पीयूष गोयल ने कहा कि जहां तक संभव होगा मोड़ भी सीधे किए जाएंगे।

विज्ञापन


पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल के डिब्बे भी बदले जाएंगे। पर्यटक को आकर्षित करने के लिए स्पेशल डिब्बा लगाया जाएगा। 
कालका-शिमला ट्रैक पर रेल गति में सुधार की संभावनाएं तलाशने के लिए आरडीएसओ की ओर से अध्ययन भी किया जाएगा। जगाधरी-पांवटा साहिब रेललाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार नए सिरे से सर्वेक्षण करेगी। पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र है। यहां तैयार होने वाले उत्पाद रेल के जरिये भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


हिमाचल के सेब को अंबाला से उठाकर विदेश भेजा जाएगा। हिमाचल के लिए वर्ष 2021-22 में अधोसंरचना परियोजनाओं और सुरक्षा कार्यों के लिए 770 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। यह वर्ष 2009-14 के दौरान आवंटित औसत बजट से 613 फीसदी अधिक है। भानुपल्ली-बैरी और चंडीगढ़ रेललाइन के कार्य में तेजी लाई जाएगी। इस पर 405 करोड़ और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए 200 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बल देने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 औद्योगिक इकाइयां इस रेललाइन के सहयोग से कच्चे माल की ढुलाई करने के साथ विभिन्न स्थानों पर उत्पादों को आसानी से पहुंचा पाने में समर्थ होगी। बीते एक साल में 110 करोड़ टन माल की ढुलाई की गई। मोदी सरकार ने हिमाचल को 2014 से अब तक हर साल 280 करोड़ रुपये दिए हैं। यूपीए ने 2009 - 2014 तक हर साल 108 करोड़ रुपये दिए थे। रेलवे के आधारभूत ढांचे और अन्य खर्च का बजट दिया गया। मोदी सरकार ने सात गुना बजट दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। 
 

बद्दी में बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला : पीयूष

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र में जो भी उत्पाद तैयार होगा। उसकी जांच के लिए बद्दी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। हिमाचल में सुविधा उपलब्ध होने से उद्योगपतियों को राहत मिलेगी। वे आसानी से हिमाचल में तैयार उत्पाद दूसरे राज्यों में भेजे सकेंगे। यह बात केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कही।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नया कानून किसान हित में है। किसानों की जमीन कोई नहीं छीन सकता है। नए कानून से किसानों को अच्छी सुविधा मुहैया होगी। किसानों को किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। अगली बार उन्हें विपक्ष का नेता भी नहीं मिल सकेगा। हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। 

 

खूबसूरत चर्च ही है शिमला की असली पहचान: गोयल

खूबसूरत चर्च ही शिमला की असली पहचान है। बाहर से चर्च जितना खूबसूरत है भीतर से भी क्या इतना ही आकर्षक है? सोमवार को रिज मैदान पर टहलने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चर्च का दीदार करने के बाद साथ चल रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से यह सवाल किया।

आनन-फानन में चर्च के भीतर जाने की तैयारी होने लगी लेकिन गेट पर ताला लगा देख गोयल ने इसका कारण पूछा। बताया गया कि चर्च सिर्फ संडे को ही प्रार्थना के लिए खुलता है। इसके बाद गोयल ने चर्च के भीतर जाने से मना कर दिया।

पीयूष गोयल सिसिल में लंच के बाद पत्नी के साथ रिज मैदान पर घूमने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अटल और गांधी की प्रतिमा को देखा। इसके बाद दौलत सिंह पार्क निहारा और चर्च का दीदार किया। रिज मैदान पर टहलते हुए गोयल ने कहा कि शिमलाप्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ही कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों के सभी डिब्बे विस्ताडोम कोच में बदलने की योजना है।

पारदर्शी छत और बड़ी खिड़कियों से सैलानी पहाड़ों की खूबसूरती को नजदीक से अनुभव कर सकेंगे। सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, उपायुक्त आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी इस दौरान साथ रहे। 3:45 बजे गोयल सीटीओ चौक पहुंचे और चार बजे अनाडेल से हेलीकॉप्टर में चंडीगढ़ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed