फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   railway connectivity to Chintpurni, Jwalaji and Brajeshwari Devi

नए रेल ट्रैक से जुड़ेंगे प्रदेश के तीन शक्तिपीठ, बनेगा 68 किमी लंबा ट्रैक

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
railway connectivity to Chintpurni, Jwalaji and Brajeshwari Devi

हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को पंख लगाने के लिए सूबे के तीन शक्तिपीठों को नए रेल ट्रैक से जोड़ा जाएगा। ऊना जिला के अंब-अंदौरा से कांगड़ा वाया नादौन नए ट्रैक का निर्माण होगा। ट्रैक बिछाने को लेकर तैयार मैप को रेलवे ने सार्वजनिक कर दिया है। यह रेल ट्रैक 68 किलोमीटर लंबा होगा। बता दें कि रेलवे की टीम ने यहां पहुंचकर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यह टीम इन दिनों ट्रांसपोर्ट सिस्टम, क्षेत्र की जनसंख्या, ऐतिहासिक धरोहरों, शक्तिपीठों, टूरिस्ट ट्रैफिक, एग्रीकल्चर लैंड जैसे बिंदुओं पर सर्वे कर रही है, जिसकी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी। ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी डॉ. अशोक पठानिया ने बताया कि रेलवे के
विज्ञापन


अधिकारियों ने उनसे वर्ष भर आने वाले श्रद्धालुओं की रिपोर्ट मांगी थी, जिसे उन्हें सौंप दिया गया है। उधर, ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने कहा कि यदि ज्वालामुखी शक्तिपीठ रेलवे ट्रैक से जुड़ता है तो क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सड़क मार्ग से पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

railway connectivity to Chintpurni, Jwalaji and Brajeshwari Devi

उत्तर रेलवे के सीनियर ट्रैफिक मैनेजर रणवीर सिंह ने नए ट्रैक के लिए गाइडलाइन जारी कर सर्वे के लिए टीम भेजी है। गाइडलाइन में बताया गया है कि जल्द से जल्द अंब-अंदौरा से कांगड़ा वाया नादौन 68 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का सर्वे करके रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाए। सर्वे टीम अब जल्द ही रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर रही है। 

शक्तिपीठों के रेलमार्ग से जुड़ने के बाद देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। श्रद्धालु आसानी से पहुंचकर मां के दर्शन कर सकेंगे। मौजूदा समय में इन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ता है। चंडीगढ़ से चिंतपूर्णी मंदिर 165 किलोमीटर, ज्वालामुखी 200 किलोमीटर और बज्रेश्वरी मंदिर 235 किलोमीटर दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed