फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Railcar run off from track near Bagod Tunnel in Solan no injuries reported

सोलन: कालका-शिमला ट्रैक पर बड़ोग टनल के पास पटरी से उतरी रेलकार

Thu, 23 Sep 2021 11:22 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Sep 2021 11:22 AM IST
सार

हादसे के बाद शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लग गई है, जबकि एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आईं। 

विज्ञापन
Railcar run off from track near Bagod Tunnel in Solan no injuries reported
पटरी से उतरी रेलकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद अचानक ब्रेक लगाने से बड़ोग टनल से ठीक पहले रेलकार पटरी से उतर गई। हादसे के बाद करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक को सुचारु किया गया। इस दौरान कालका से शिमला की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें देरी से चली हैं। रेलवे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में पत्थर गिरने का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद यात्रियों को बीच जंगल में बारिश के दौरान खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। वहीं चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा भी टला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 04505 रेलकार यात्रियों को लेकर करीब पांच बजे कालका से शिमला की ओर चली थी। रेलकार कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन से 6:58 बजे बड़ोग के लिए निकली थी। जैसे ही यह रेलकार 07:05 बजे 33 नंबर बड़ोग टनल के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गया। यह देखते ही चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दी। इस दौरान अचानक ब्रेक लगने से रेलकार के अगले दो पहिये पटरी से उतर गए। इस दौरान 15 सीटर रेलकार में करीब नौ यात्री सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चालक ने इसकी सूचना कुमारहट्टी व बड़ोग रेलवे स्टेशन को दी। सूचना के बाद तुरंत रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और रेलवे किट राहत ट्रेन को कालका से बुलाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद रेलकार को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया और करीब 11:20 बजे ट्रैक पर से रेलकार को हटाया गया और अन्य इंजन की मदद से बड़ोग रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। इसके बाद अन्य ट्रेनों को शिमला के लिए रवाना किया गया। हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने के करण शिमला की ओर जाने वाली करीब तीन ट्रेनें को देरी से चली हैं। गौर रहे कि इससे पहले 23 फरवरी को बड़ोग रेलवे स्टेशन पर कालका से शिमला की ओर जा रही डिपार्टमेंटल ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि हादसा पहाड़ी से अचानक पत्थर आने के कारण हुआ है। रेलकार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed