फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rail junction in Bhanupalli, tender for 20 km track will be held in one and a half months

Bhanupalli-Bilaspur RailLine: भानुपल्ली में रेल जंक्शन, 20 किमी ट्रैक का डेढ़ माह में होगा टेंडर

Sat, 02 Sep 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
प्रकाश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 11:23 AM IST
सार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन का भानुपल्ली में एकमात्र जंक्शन होगा। यह आठ लाइन का होगा। नंगल, सरहिंद रेल लाइन के साथ भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन जुड़ने से ही यह जंक्शन बनेगा। 

विज्ञापन
Rail junction in Bhanupalli, tender for 20 km track will be held in one and a half months
भानुपल्ली रेलवे स्टेशन का भवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल लाइन के एकमात्र जंक्शन भानुपल्ली और 20 किलोमीटर रेल ट्रैक के लिए रेल विकास निगम अगले डेढ़ माह में टेंडर जारी कर देगा। टेंडर जारी करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उपयोग में आने वाली सामग्री के दामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टेंडर जारी होने के बाद जिस भी एजेंसी को टेंडर मिलेगा, वह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनवरी 2024 में जंक्शन और ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू कर देगी। खास बात यह है कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन का भानुपल्ली में एकमात्र जंक्शन होगा। यह आठ लाइन का होगा। नंगल, सरहिंद रेल लाइन के साथ भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन जुड़ने से ही यह जंक्शन बनेगा। जबकि अभी तक यह एक स्टेशन है।

विज्ञापन


वहीं इस पूरी रेललाइन में बैरी तक कोई और जंक्शन नहीं बनेगा,सभी जगह स्टेशन ही बनेंगे। रेल विकास निगम पंजाब और हिमाचल में 20 किलोमीटर रेल लाइन के ट्रैक के लिए पहली बार टेंडर जारी करने जा रहा है। इसमें पंजाब में 10 किलोमीटर और हिमाचल के धरोट तक 10 किलोमीटर तक टनलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बताते चलें कि परियोजना में एक से सात, नौ , 15 और 16 नंबर टनल के दोनों छोर मिल चुके हैं। अन्य टनलों का निर्माण कार्य जारी है। रेल लाइन परियोजना की टनल नंबर 10 की लंबाई तीन किलोमीटर से ज्यादा है। परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च 2025 रखा गया है।

विज्ञापन

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के 20 किलोमीटर और एकमात्र जंक्शन भानुपल्ली के लिए आगामी डेढ़ माह में टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इसकी लागत का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। वहीं, टेंडर जारी होने के बाद पूरी औपचारिकताएं पूरी कर ट्रैक बिछाने और जंक्शन बनाने के लिए एजेंसी जनवरी 2024 में कार्य शुरू कर देगी। -अशफाक हुसैन अंसारी,एजीएम रेल विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed