{"_id":"5c9113c9bdec221444247792","slug":"rahul-gandhi-will-decide-on-suresh-chandel-s-entry-in-himachal-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की एंट्री पर अब राहुल गांधी लेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की एंट्री पर अब राहुल गांधी लेंगे फैसला
Wed, 20 Mar 2019 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेस में आना कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिका है। चंदेल ने गत सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से पहले ही मुलाकात कर ली है।
विज्ञापन
इसके बाद पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भी चंदेल मिल चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि तीनों नेताओं से चंदेल की मुलाकात के बाद यह मामला राहुल गांधी के पास भेज दिया गया है। गौर हो कि सुरेश चंदेल हमीरपुर सीट से सांसद रहे हैं। सुरेश चंदेल 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में तीन बार सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
चंदेल को कांग्रेस में शामिल करने पर अब राहुल गांधी पर फैसला छोड़ा गया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से एक पत्र भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चंदेल ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए हमीरपुर सीट से टिकट की शर्त रखी है।
विज्ञापन
हालांकि, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कह रहे हैं कि उनकी चंदेल से कोई मुलाकात नहीं हुई है। भाजपा नेता सुरेश चंदेल भी कहते हैं कि वह किसी कांग्रेस नेता से नहीं मिले हैं।