फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rahul Gandhi returned to Delhi after three days Shimla tour

शिमला में चुनावी थकान मिटाकर बहन प्रियंका के साथ दिल्ली लौटे राहुल गांधी

Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/साेलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/साेलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi returned to Delhi after three days Shimla tour

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद शिमला में तीन दिन तक चुनावी थकान मिटाने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और फिर वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हुए।

विज्ञापन


राहुल गांधी का यह निजी दौरा था। वे निजी आलीशान होटल में ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से भी दूरी बनाकर रखी। राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ गए।

विज्ञापन

प्रियंका के मकान की तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं

Rahul Gandhi returned to Delhi after three days Shimla tour

इससे पहले वे करीब 12 बजे प्रियंका वाड्रा के साथ छराबड़ा में बनाए जा रहे उनके आशियाने में गए थे। राहुल गांधी प्रियंका के नए मकान की सुंदरता और लोकेशन से काफी प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रियंका के मकान की तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं।
 
छराबड़ा में वे करीब 15 मिनट तक रुके। इस दौरान प्रियंका ने घर की साजसज्जा में लगे कामगारों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि प्रियंका वाड्रा का घर लगभग तैयार हो चुका है।

इन दिनों मकान के अंदर सोफों पर कपड़ा चढ़ाने का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त प्रियंका के मकान के कमरों की दीवारों से मैच करते परदे भी तैयार कराए जा रहे हैं। इन सोफों और परदों के तैयार होने के साथ ही मकान काम पूरा हो जाएगा। 

सोलन में गाड़ी से नहीं उतरे राहुल गांधी 

Rahul Gandhi returned to Delhi after three days Shimla tour

बहन प्रियंका के घर और शिमला की वादियों को निहारने के बाद वापस लौट रहे राहुल गांधी को सोलन में कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। राहुल गाड़ी से नहीं उतरे और कार्यकर्ताओं से फ्लाइट होने की बात कहकर आगे बढ़ गए।

बड़ोग बाईपास पर सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार किया और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। जब राहुल गांधी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को हार पहनाने तक का मौका नहीं मिला। राहुल के शिमला से चंडीगढ़ के लिए निकलने की खबर सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिल गई थी। 

विज्ञापन

काफिला पहुंचा तो पार्टी अध्यक्ष ने गाड़ी से उतरने से कर दिया इंकार

Rahul Gandhi returned to Delhi after three days Shimla tour

 बड़ोग बाईपास मार्ग पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। हाथों में हार लेकर कार्यकर्ता राहुल गांधी का इंतजार करते रहे, लेकिन जैसे ही उनका काफिला पहुंचा तो पार्टी अध्यक्ष ने गाड़ी से उतरने से इंकार कर दिया। गाड़ी में बैठे-बैठे कुछ कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उन्हें पार्टी के लिए

काम करते रहने का संदेश दिया। इससे पहले शिमला जाते समय राहुल गांधी ब्रुरी में रुके थे और यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी। शुक्रवार को बड़ोग बाइपास पर कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed