फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi rally in una live updates Himachal pradesh

कांग्रेस के पाले में कबड्डी-कबड्डी कर रहे मोदी, जल्द खत्म हो जाएगा खेल: राहुल

Fri, 10 May 2019 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in una live updates Himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के साथ एक तरह से कबड्डी खेल रहे हैं। कबड्डी-कबड्डी करते अब वह कांग्रेस के पाले में हैं और हमारी टीम ने उन्हें दबोच लिया है।

विज्ञापन


बहुत जल्द मोदी का खेल खत्म होने वाला है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में आयोजित रैली में पहुंचे राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने रामलाल ठाकुर को कबड्डी का राष्ट्रीय खिलाड़ी बताते हुए कहा कि कोच के बगैर कबड्डी हो या राजनीति, कहीं  भी सफलता नहीं मिलती। मोदी अपने कोच लालकृष्ण आडवाणी को अपमानित करने के बाद भी मैच जीतना चाह रहे हैं, मगर ऐसा नहीं होता। टीम वर्क से ही मैच जीते जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के खाते में साल के 72 हजार रुपये डाले जाएंगे

rahul gandhi rally in una live updates Himachal pradesh

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने आडवाणी को ही दरकिनार नहीं किया, बल्कि नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज की भी नहीं सुनी। अब देश को समझना चाहिए कि कबड्डी मैच में मोदी हमारे पाले में आ गए हैं।

वह कबड्डी-कबड्डी बोल रहे हैं, लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ उनको अपने पाले में दबोच लिया है। मात्र बीस सेकेंड में खेल खत्म हो जाएगा। नोटबंदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि रात को प्रधानमंत्री जी को ख्याल आया कि 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए जाने चाहिएं।

बिना आरबीआई से पूछे नोटबंदी लागू कर दी। इसकी वजह से लाखों लोग बर्बाद हो गए। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए राहुल ने कहा कि इसने देश तबाह कर दिया। मोदी सरकार ने जनता से बिना संवाद किए एकतरफा फैसले किए।

राहुल ने कहा, ‘हमने जनता से राय ली और न्याय योजना का खाका तैयार किया। गरीबों के खाते में साल के 72 हजार रुपये डाले जाएंगे। रोजगार सृजन होगा। किसानों को कर्ज न चुकाने पर भी जेल नहीं जाना होगा।’

स्कूल बंद किए तो आएगा भूचाल : वीरभद्र 

rahul gandhi rally in una live updates Himachal pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपने कौशल से पार्टी में प्रथम स्थान पर पहुंचे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि अब वे प्रदेश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने प्रदेश में शिक्षा के प्रति बेहतर माहौल बनाने के लिए स्कूल खोले, लेकिन जयराम कह रहे हैं कि इन स्कूलों को बंद करने की जरूरत है।

वीरभद्र सिंह ने चुनौती दी कि जयराम एक प्राथमिक स्कूल बंद करके दिखाएं फिर देखें कैसे भूचाल आता है। उन्होंने कहा कि मोदी ने उनलब्धियों के झूठे आंकड़े जनता के सामने रखे, लेकिन अब जनता को उनकी हकीकत पता चल गई है। 

सहन नहीं होगी अमर्यादित टिप्पणी: मुकेश

rahul gandhi rally in una live updates Himachal pradesh

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं होंगी। यदि हम बोले तो भाजपा के लोग सहन नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि जुम्मा-जुम्मा डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पहले अपनी कुर्सी को पक्का कर लें, उनकी कुर्सी को खींचने के लिए कई नेता आतुर बैठे हैं। अग्निल्होत्री ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने दो-दो प्रधानमंत्री देश पर कुर्बान किए हैं। जयराम बताएं उन्होंने या उनकी पार्टी ने देश के लिए क्या किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed