बस थोड़ा इंतजार, अंदर होगा गुजरात का ये 'चौकीदार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन और बिलासपुर में चुनावी रैली संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी चौकीदार बनने की बात कह रहे हैं। लेकिन चौकीदार बनने के लिए भी एक व्यक्तित्व की जरूरत होती है जो उनके पास कहां।
राहुल ने कहा कि चौकीदार हम भी रखना चाहते हैं लेकिन वो भी कई बार चोरी कर लेता है। इसीलिए हम जनता ही असली चौकीदार है। उन्होंने कहा कि जिस दिन गुजरात में लोकपाल और आरटीआई लागू हुआ, उस दिन गुजरात का ये चौकीदार अंदर हो जाएगा।
उन्होंने हिमाचल के पूर्व सीएम पर भी हमला किया। राहुल ने कहा कि पूर्व सीएम भ्रष्टाचार के चैंपियन है। बेटे ने क्रिकेट खेलने की बात कही तो उन्होंने ढाई सौ करोड़ की जमीन महज एक रुपए में दे दी।
गुजरात मॉडल की फिर खोली पोल
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जिस गुजरात मॉडल का बखान करते फिर रहे है, वह एक आदमी का मॉडल है। उन्होंने कहा कि मॉडल कुछ ऐसा है कि उन्होंने गुजरात के लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर तो महज आठ हजार करोड़ खर्च किए हैं लेकिन एक व्यक्ति यानि अडानी पर 40 हजार करोड़ तक खर्च दिए।
उन्होंने मोदी से पूछा कि बताया जाए कि आखिर उस एक आदमी ने कितने लोगों को रोजगार दिया जिस पर 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता की बिजली और जमीन छीनकर इस आदमी को दे दी गई।
राहुल ने कहा कि आज गुजरात के किसानों की हालत ऐसी है कि उन्हें मजबूर होकर मनरेगा में काम करना पड़ रहा है।
सरदार पटेल का इतिहास पता नहीं, चले हैं मूर्ति बनाने
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी गुजरात में सरदार पटेल की मूर्ति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें पटेल के इतिहास उनके विचारों का पता तक नहीं है।
सरदार पटेल आरएसएस को एक जहरीला संगठन बताते थे। मोदी इसी संगठन से निकले हुए नेता है। लेकिन मोदी कुछ और ही कहते फिरते हैं।
राहुल ने कहा कि मोदी ने कभी सरदार पटेल के बारे में सुना पढ़ा नहीं, मगर दावे ऐसे करते हैं मानो उनका पूरा इतिहास जानते हों। उन्होंने कहा कि मोदी जिस भी सभा में जाते हैं वहां सिर्फ मैं मैं करते हैं।
हिमाचल को दिखाए हसीन सपने
राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस का मिशन है कि 70 करोड़ लोगों को मिडल क्लास में लाया जाए। 2014 का चुनाव जीतने के बाद यह काम सबसे पहले पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी विकास होगा और यहां की सरकार पूरा चार साल चलेगी। केंद्र और हिमाचल मिलकर यहां के लिए नए प्रोजेक्ट लाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सपना है कि जो चीजें अभी मेड इन चाइना मिल रही है वह मेड इन हिमाचल हो। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस का लक्ष्य रहेगा कि हर गरीब को मुफ्त इलाज और आवास दिया जाए।