फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi on a visit to himachal

हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, चारों संसदीय क्षेत्रों में होंगी रैलियां

Sat, 16 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi on a visit to himachal

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को आचार संहिता की तिथि घोषित होने वाली है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा करवाना चाहती है। राहुल 21 सितंबर को विदेश दौरे से लौटेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके हिमाचल दौरे का समय निर्धारित करने के लिए आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। पार्टी चाहती है कि आचार संहिता से पहले राहुल गांधी का एक दौरा हो।
विज्ञापन


हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में उनकी रैलियां करवाएगी। इसके बाद पार्टी के स्टार प्रचारक हिमाचल आएंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर आलाकमान से संपर्क किया जा रहा है। 21 सितंबर के बाद समय मिलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का हिमाचल पर फोकस
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आलाकमान का हिमाचल पर फोकस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश दस्तक देकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास करने में लगे हैं।  


शिंदे का तीसरा हिमाचल दौरा जल्द
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे दो बार हिमाचल दौरे पर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रैली की है। इसी सप्ताह उनके तीसरे दौरे का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed