फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rahul gandhi Bharat Jodo Yatra in Himachal pradesh, public meeting in indora

Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में, जनसभा भी करेंगे

Wed, 18 Jan 2023 04:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jan 2023 04:33 AM IST
सार

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul gandhi Bharat Jodo Yatra in Himachal pradesh, public meeting in indora
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित करीब 15,000 कार्यकर्ता शामिल हैं। शाम के वक्त राहुल गांधी मलोट में जनसभा भी करेंगे। 
विज्ञापन


पंजाब से सटे हिमाचल के मीलवां से सुबह 6:00 बजे शुरू होने वाली यात्रा मिरथल से होते हुए काठगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी काठगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 1:00 बजे बाई इंदौरिया में भोजन करेंगे। इसके बाद यात्रा इंदौरा से होते हुए 4:00 बजे मलोट पहुंचेगी। यहां 5:30 बजे तक राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मलोट से होते हुए यात्रा पठानकोट के लिए रवाना होगी। पठानकोट से यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। यात्रा के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदौरा में डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन


राहुल से मिलेंगे पुरानी पेंशन योजना के 100 लाभार्थी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुरानी पेंशन योजना के करीब 100 लाभार्थियों को राहुल गांधी से मिलवाया जाएगा।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने उन्हें पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अजय ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी शामिल कर रहे हैं। अजय ने बताया कि हरियाणा में यात्रा के दौरान कई खिलाड़ी जुड़े थे। इनमें कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी रहे। हिमाचल में होने वाली यात्रा में राहुल गांधी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अजय ठाकुर से बातचीत करेंगे। उन्होंने इसके लिए अजय ठाकुर को समय भी दिया है। अजय ठाकुर ने बताया कि एक खिलाड़ी होने के नाते वह इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। वह राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनसे अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed