आश्रय-राधिका की शादी में पहुंचे सोहेल खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय और क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका की शादी में खान परिवार से अभिनेता सोहेल खान पहुंच गए हैं। आश्रय-राधिका सात दिसंबर को सात फेरे लेंगे। शादी में सलमान खान की बहन अर्पिता संग उनकी बहनें भी शिरकत कर रही हैं।
रविवार को वर पक्ष की ओर से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो दुल्हन पक्ष में राधिका गंभीर के हाथों में मेहंदी रचाई गई। सोमवार को महरौली से आश्रय घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर होटल प्रायडेंट पहुंचेंगे।
खान परिवार से अन्य सदस्यों के आज पहुंचने की उम्मीद
इस हाईप्रोफाइल शादी में सोमवार को कई दिग्गज शिरकत करेंगे। मंडी से दूल्हे के पिता एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के करीबी रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए हैं। आश्रय-राधिका की शादी को लेकर मंडी में कोई कार्यक्रम नहीं है। सभी रस्में दिल्ली में ही की गई हैं।
राधिका बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता खान की जेठानी होंगी। दूल्हे आश्रय शर्मा ने बताया कि खान परिवार की ओर से अभिनेता सोहेल पहुंच गए हैं। अन्य सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शादी के जश्न में सोहेल खान ने खूब एंजॉय किया।