{"_id":"614c7ebf8ebc3e0ded69326c","slug":"rabies-will-now-become-a-notified-disease-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अब अधिसूचित रोग बनेगा रैबीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अब अधिसूचित रोग बनेगा रैबीज
Thu, 23 Sep 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:49 PM IST
सार
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के डॉक्टर ओमेश भारती ने रैबीज टीकाकरण की नई तकनीक ईजाद की है। उनके इस प्रयास को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सराहा है। इसके लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड भी मिला है।
विज्ञापन
रैबीज(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रैबीज अब अधिसूचित रोग बनेगा। केंद्र ने राज्य सरकार को इसके निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र प्रधान सचिव स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक को लिखा है। इसमें कहा गया है कि किसी भी क्षेत्र में रैबीज से बचाव, नियंत्रण और उन्मूलन के लक्ष्य को मजबूत निगरानी से ही प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में रैबीज से संबंधित आवश्यक अधिसूचनाओं को किया जाना जरूरी है। रैबीज के संदिग्ध, संभावित और साबित मामलों की ठीक से रिपोर्टिंग की जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के डॉक्टर ओमेश भारती ने रैबीज टीकाकरण की नई तकनीक ईजाद की है। उनके इस प्रयास को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सराहा है। इसके लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड भी मिला है।
विज्ञापन