फ्रांस में भी चला बॉलीवुड क्वीन कंगना का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म क्वीन भा गई है। शुक्रवार को पेरिस में फिल्म का प्रीमियर लांच हुआ। प्रीमियर लांचिंग में हिमाचल की बेटी कंगना रणौत विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान उनके फैंस की खूब भीड़ उमड़ी। प्रशंसकों ने कंगना के साथ सेल्फी भी ली। क्वीन फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सुपरस्टार कंगना रणौत को नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
प्रीमियर में फ्रांस के कई फिल्म निर्देशक और निर्माता मौजूद रहे। उन्हें फिल्म का प्रीमियर बेहद अच्छा लगा। प्रीमियर में अच्छा रिस्पांस मिलने पर जिला मंडी के भांबला की कंगना और उनके परिजन गदगद हैं। कंगना की बहन रंगोली ने भांबला में अपने परिजनों को पेरिस से लाइव फोटो भेजे हैं।
भारत में धमाल मचा चुकी है क्वीन
क्वीन फिल्म भारत में धमाल मचा चुकी है। अब फ्रेंच में क्वीन मूवी डब की जा रही है। 17 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कंगणा आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। मात्र छह वर्ष के अंतराल में कंगना ने बॉलीवुड में एक बेहतरीन छाप छोड़ी है।
इधर, कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने कहा कि फ्रांस में क्वीन फिल्म के प्रीमियर में निर्देशकों और निर्माताओं से अच्छा रिस्पांस मिलने पर कंगना बेहद खुश हैं। वह फ्रांस में फिल्म की प्रोमोशन भी करेगी। वहीं, मां आशा रणौत ने कहा कि बेटी की सफलता से वह खुश हैं। उन्हें कंगना पर नाज है।