{"_id":"670fbea288f29520e60e89a8","slug":"quarrel-case-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-425717-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिलोनबाग में तीन युवकों से मारपीट, गाड़ी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिलोनबाग में तीन युवकों से मारपीट, गाड़ी में की तोड़फोड़
विज्ञापन
सब्जी की सप्लाई लेकर ढली आ रहे थे तीनों
कार और बाइक में आए थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली थाना के अंतर्गत शिलोनबाग के समीप तीन युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। तीनों युवक सब्जी की सप्लाई ढली सब्जी लेकर आ रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी और बाइक पर कुछ युवक आए और उनकी गाड़ी को रोककर मारपीट करने लगे। डंडों से पिकअप में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कपिल वर्मा निवासी सतलाई जुन्गा ने बताया कि वह अपने दो परिचितों के साथ मंगलवार को सब्जी की सप्लाई लेकर ढली सब्जी मंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शिलोनबाग के समीप एक कार और बाइक पर कुछ युवक आए और गाड़ी को रोककर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पिकअप की लाइटें और शीशे भी डंडे से तोड़ डाले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।