{"_id":"628f66815173fd2d873d12cf","slug":"qr-code-facility-in-post-offices-for-payment-of-speed-post-and-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Post: अब डाकघरों में क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री का शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Post: अब डाकघरों में क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री का शुल्क
Fri, 27 May 2022 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 May 2022 10:42 AM IST
सार
प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर नरेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल मुख्य डाकघरों में क्यूआर कोड से रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट करवाने के लिए लोग भुगतान कर सकते हैं। जल्द अन्य डाकघरों में भी यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
india post
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के डाकघरों में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करवाने के लिए अब उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ताओं को नकद राशि देने से छुटकारा मिलेगा। रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करवाने वाले काउंटरों के पास डाक विभाग क्यूआर कोड लगवाएगा। इसे स्कैन कर उपभोक्ता रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट का मूल्य शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
पहले रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करवाने के लिए उपभोक्ताओं को नकद भुगतान करना पड़ता था। अब नकदी साथ लेकर आने की जरूरत नहीं है। फिलहाल, यह सुविधा विभाग ने मुख्य डाकघरों में ही शुरू की है। जल्द उप डाकघरों में भी क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
सामान्यतया लोग छोटी-छोटी ही रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट करवाते हैं। इसके लिए कई बार लोगों के पास खुले रुपये नहीं होते हैं या नकद लेन-देन में उपभोक्ता और कर्मचारी का समय नष्ट होता है। इसलिए अब लोगों को डिजिटल भुगतान की सुविधा विभाग ने मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर नरेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल मुख्य डाकघरों में क्यूआर कोड से रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट करवाने के लिए लोग भुगतान कर सकते हैं। जल्द अन्य डाकघरों में भी यह सुविधा मिलेगी।