फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Push the train began moving, the death of the elderly.

चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 21 Dec 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 21 Dec 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
Push the train began moving, the death of the elderly.

हिमाचल प्रदेश पठानकोट से जोगिंद्रनगर आ रही ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की समेला पुल के पास गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन समेला पुल के पास धीरे चल रही थी।

विज्ञापन


ऐसे में बुजुर्ग दरवाजे की तरफ आया और अचानक नीचे गिर गया। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार पुराना कांगड़ा के रहने वाले एक बजुर्ग की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी रेलवे पुलिस के अनुसार अशोक कुमार उम्र 66 वर्ष पुत्र प्रताप चंद निवासी वार्ड नंबर-1 पुराना कांगडा के निवासी की इस दुर्घटना में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि वह आपने रिश्तेदारों के पास नगरोटा सूरियां गए थे। जहां से लौटते समय समेला पुल के पास जब ट्रेन धीरे चल रही थी तो अशोक कुमार दरवाजे के पास आ गया और अचानक गिर गया।


रेलवे पुल से नीचे सड़क के किनारे आ गिरा। उसे तुंरत उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed