फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab victory bustup hp aap worker

पंजाब में चले आप के झाड़ू से हिमाचल में गरमाई सियासत

Thu, 10 Mar 2022 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab victory bustup hp aap worker
पंजाब में मिली जीत से आप को शिमला एमसी चुनाव में मिल सकती है संजीवनी
विज्ञापन

सभी 41 सीटों से प्रत्याशी उतारने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत से हिमाचल में भी सियासत गरमाने लगी है। पड़ोस में फिर आप के झाड़ू ने हिमाचल के बड़े दोनों सियासी दलों के कान खड़े कर दिए हैं। पंजाब के बाद हिमाचल के आप नेताओं को अब पहाड़ में भी करिश्मा होने की उम्मीद है। आप ने इसकी तैयारी भी कर ली है। शिमला नगर निगम चुनाव में आप सभी 41 सीटों से अपने प्रत्याशी उतारने का पहले ही एलान कर चुकी है। अब पंजाब में मिली बंपर जीत से पार्टी के हौसले बुलंद हैं।
हिमाचल में नगर निगम चुनाव से ही आप एंट्री कर रही है। पंजाब की जीत से उत्साहित आप पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दूसरे आला नेता भी निगम चुनाव में प्रचार में आने का दावा कर रहे हैं। यह दावे कितने साबित होते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन अगर शिमला नगर निगम चुनाव में आप अपनी पैठ बनाने में कामयाब रहती है तो नवंबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव के लिए उनका रास्ता आसानी से खुल जाएगा। बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करन नंदा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा को चुनेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश से सटे हैं पंजाब के विस क्षेत्र
भाजपा भी पंजाब में आप की जीत से खुश है, भाजपा का मानना है कि प्रदेश में आप कांग्रेस के वोट बैंक को ही नुकसान पहुंचाएगी। ऐसे में भाजपा प्रदेश में फिर से मिशन रिपीट का सपना देखने में लगी है। प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सीमा के साथ लगते हैं और इन विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब की संस्कृति का खासा प्रभाव है। इन विधानसभा क्षेत्रों को लक्ष्य मान कर आम आदमी पार्टी चल सकती है। 11 मार्च को नगर निगम चुनाव का रोस्टर जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी चुनाव में मिलेगी जीत : जोगटा
आप के प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में आप प्रचंड जीत हासिल करेगी। शिमला की जनता भाजपा और कांग्रेस का काम देख चुकी है और इस बार आप को मौका देकर नगर निगम चुनाव जीतकर प्रदेश में एंट्री करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed