{"_id":"60ce26328ebc3e7ceb5a5c0d","slug":"punjab-s-famous-singer-jassi-sang-kunju-chanchlo-song-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मशहूर गायक जस्सी ने गाया हिमाचल का कुंजू चंचलो गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मशहूर गायक जस्सी ने गाया हिमाचल का कुंजू चंचलो गीत
Sat, 19 Jun 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:45 PM IST
सार
जसबीर जस्सी मुंबई आधारित शिमला की एक कलाकार रिड्ज की ओर से लिए गए साक्षात्कार में गा रहे थे। रिड्ज ने उनकी गायन यात्रा पर एक साक्षात्कार लिया।
बॉलीवुड की कलाकार रिड्ज इन दिनों शिमला आई हुई हैं। वह मूल रूप से शिमला के ठियोग तहसील रहने वाली हैं।
विज्ञापन
Jasbir Jassi
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के मशहूर गायक जसबीर जस्सी ने शुक्रवार को ऑनलाइन हिमाचली लोकगीत गाए। इन गीतों को खूब देखा और सुना गया। उनसे एक साक्षात्कार में जब पंजाबी गीत दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी गाने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश का लोकगीत गाएंगे। बहुत से हिमाचल के लोग उन्हें सुन रहे होंगे। फिर उन्होंने हिमाचल का मशहूर लोकगीत कुंजू चंचलो गीत गाया। जसबीर जस्सी मुंबई आधारित शिमला की एक कलाकार रिड्ज की ओर से लिए गए साक्षात्कार में गा रहे थे। रिड्ज ने उनकी गायन यात्रा पर एक साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
बॉलीवुड की कलाकार रिड्ज इन दिनों शिमला आई हुई हैं। वह मूल रूप से शिमला के ठियोग तहसील रहने वाली हैं। रिड्ज कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनसे साक्षात्कार में जस्सी ने कहा कि अगर प्रयास किया जाए तो मंजिल हासिल हो ही जाती है। जस्सी से जब दिल ले गई कुड़ी गीत गाने को कहा गया तो वह बोले बहुत से हिमाचल के लोग भी उन्हें सुन रहे होंगे। इसलिए वह हिमाचल का लोकगीत सुनाएंगे। जस्सी ने कांगड़ा और चंबा में गाया जाने वाला कुंजू चंचलो गीत गाया। उसके बाद दिल ले गई कुड़ी शिमले दी गीत गाया।
विज्ञापन
