{"_id":"5d6637e38ebc3e012d67e02c","slug":"punjab-mafia-is-collecting-goonda-tax-on-the-barrier-jogindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर गुंडा टैक्स वसूल रहा पंजाब का माफिया: जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकों पर गुंडा टैक्स वसूल रहा पंजाब का माफिया: जोगिंद्र
Wed, 28 Aug 2019 01:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्टोन क्रशर यूनियन जिला नूरपुर पंजाब में मांइनिंग माफिया के कथित तौर पर गुंडा टैक्स की वसूली के खिलाफ लामबंद हो गई है। जिला नूरपुर क्रशर यूनियन के अध्यक्ष जोगिंद्र मोहन शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब का क्रशर माफिया जिले के नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा तथा ज्वाली के वैध रूप से स्थापित स्टोन क्रशरों के व्यापार को बरबाद करने पर उतारू है।
विज्ञापन
पंजाब खनन माफिया पठानकोट-जालंधर तथा पठानकोट-अमृतसर राजमार्गों में अवैध नाके लगाकर हिमाचल के स्टोन क्रशरों से निर्माण सामग्री भरकर ले जा रहे ट्रकों को कई घंटों तक जबरन रोक रहा है। माफिया ट्रक मालिकों को हिमाचल की बजाय पंजाब के पठानकोट के स्टोन क्रशरों से निर्माण सामग्री उठाने के लिए दबाव बना रहा है। नाके पर जबरन गुंडा टैक्स वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
नूरपुर के वैध स्टोन क्रशर हिमाचल सरकार को जीएसटी तथा रॉयल्टी देते है तथा स्टोन क्रशरों का कानूनी अधिकार है कि क्रशरों की निर्माण सामग्री हिमाचल के बाहर किसी भी राज्य में बिक्री कर सकते हैं। यूनियन ने माफिया की ओर की जा रही जबरन वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से की है।
विज्ञापन