फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   punjab loosed six wicket in ranji trophy at dharamshala

रणजी ट्रॉफीः 729 रनों का पीछा कर रहे पंजाब ने 484 पर गंवाए छह विकेट

Mon, 09 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 09 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
punjab loosed six wicket in ranji trophy at dharamshala

सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा के तिहरे शतक के बाद पंजाब के खिलाफ तेज गेंदबाज गुरुविंद्र सिंह का जादू चला है। गुरुविंद्र की घातक गेंदबाजी के चलते मेजबान हिमाचल रणजी ट्रॉफी में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। 

विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल के 729 रनों के जवाब में पंजाब ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 484 रन बना लिए हैं। मैच में अभी एक दिन शेष है। ऐसे में हिमाचल मजबूत स्थिति में दिख रहा है। 
विज्ञापन


तीसरा दिन गुरुविंद्र सिंह के नाम रहा। गुरुविंद्र ने 34 ओवर में 118 रन देकर कुल पांच विकेट लिए। रविवार को मैच के तीसरे दिन पंजाब ने 110 रन से आगे खेलना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के बल्लेबाज जीवनजोत ने 172 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उदय कौल ने 77 गेंदों में तीन चौकों के साथ 16, अनमोल प्रीत सिंह ने नौ चौके और एक छक्का लगाकर 81 गेंदों में 50, गुरुकीरत सिंह ने छह चौके लगाकर कुल 29, जबकि मयंक ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 47 गेंदों में 31 रन बनाए। 

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अभिषेक गुप्ता 129 और अभिषेक शर्मा 81 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। अभिषेक गुप्ता ने 16 चौके और चार छक्के, जबकि अभिषेक शर्मा 12 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले हिमाचल ने 729 रन पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी। 

जन्मदिन पर तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज प्रशांत

punjab loosed six wicket in ranji trophy at dharamshala

पंजाब के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले प्रशांत प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोलिन काउड्री ने 1962 में अपने 30वें जन्मदिन पर तिहरा शतक जड़ा था। साल 1992 में रमन लांबा ने भी यह कारनामा किया था। उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर तिहरा शतक लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed