{"_id":"5d3173cc8ebc3e6cf35f9b8b","slug":"pulses-supply-in-ration-dipos-of-himachal-pradesh-under-pds","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में सस्ती दालों के लिए उपभोक्ताओं को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में सस्ती दालों के लिए उपभोक्ताओं को करना होगा इंतजार
Fri, 19 Jul 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
दालें
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा लोकसभा सीट से खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने से डिपुओं में मिलने वाली सस्ती दालों की सप्लाई रुक गई है। टेंडर होने के बाद सप्लाई ऑर्डर की फाइल साइन न होने से यह समस्या हुई है।
विज्ञापन
कपूर के इस्तीफे के बाद उनके महकमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देख रहे हैं। उन्होंने सप्लाई ऑर्डर देने को कहा है। अब शुक्रवार को कंपनी को सप्लाई ऑर्डर दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर डिपुओं में उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को हर महीने के पहले सप्ताह में सस्ता राशन वितरित किया जाता है। सरकार डिपुओं में मूंग, माश, दाल चना और मलका की सप्लाई देती है जिनमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकते हैं। इन दालों पर बाजार भाव से 20 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि कई गोदामों में दालों का स्टॉक बचा था जिसे कुछेक डिपुओं में भेजा गया है। अब स्टॉक खत्म है। उन्होंने कहा कि सप्लाई ऑर्डर जारी होते ही सप्ताह के भीतर डिपुओं में सस्ती दालें उपलब्ध होंगी।