फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulses rate may increased in himachal.

महंगाई की मार, राशनकार्ड पर भी महंगी होंगी दालें

Wed, 21 Oct 2015 10:47 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
pulses rate may increased in himachal.

हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों पर भी अब महंगाई की मार पड़ने वाली है। दालों की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद सरकार सस्ते राशन की कीमतें बढ़ा सकती हैं। यहां के लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दिसंबर से महंगी दालें मिल सकती हैं। मार्केट में दालों के दाम में भारी उछाल की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दालों की कीमतों और उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी पर चर्चा भी की। प्रदेश सरकार ने जून महीने में दालों के टेंडर किए थे। टेंडर छह महीने के लिए हुआ है। नवंबर तक कंपनियों के साथ दालों की सप्लाई देने का करार हुआ है। डेढ़ महीने पहले दालों के नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

सरकार को भेजी फाइल

pulses rate may increased in himachal.

लिहाजा, खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों के टेंडर की फाइल प्रदेश सरकार को भेज दी है। मंत्री ने बताया कि जून महीने में दाल सप्लायरों के साथ जिस रेट पर करार हुआ है, उन्हें उसी रेट पर दालें उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने बताया कि दालों के नए सिरे से टेंडर की फाइल आ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। अभी उपभोक्ताओं को दाल चना, काबुली और मसर की दाल उपलब्ध कराई जा रही है। ये दालें उपभोक्ताओं को क्रमश: 40, 40 और 60 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed