{"_id":"674c61e4c165f17fa0076f16","slug":"pulses-in-depopulses-in-depo-shimla-news-c-19-sml1001-448830-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के डिपुओं में अब दालें भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के डिपुओं में अब दालें भी खत्म
विज्ञापन
दिसंबर का राशन लेने आए लोगों को अब मंगलवार का करना होगा इंतजार
डिपुओं में आटा, चावल, चीनी और नमक ही रहा मिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राशन डिपुओं में अब दालों का कोटा भी खत्म हो गया है। ऐसे में दिसंबर में डिपुओं पर आए लोगों को अधूरा राशन लेकर ही लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा झटका एपीएल परिवारों को लग रहा है। इन परिवारों को बाजारों से महंगी दरों पर खाद्य पदार्थ खरीद कर लाने पड़ रहे हैं।
शहर में 40 से अधिक राशन डिपो हैं। इन डिपुओं में लोगों को सब्सिडी पर राशन दिया जाता है, लेकिन दिसंबर में राशन लेने आए लोगों को आटा, चावल, चीनी और नमक ही मिल रहा है। मलका और माश की दाल डिपो में नहीं मिल रही है। हालांकि शहर में चुनिंदा डिपो ही बचे हैं जहां पर एपीएल परिवारों को दालें मिल पा रही हैं, लेकिन वह भी पांच से दस परिवारों को ही मिल पाई हैं। रविवार को भी शहर के संजौली, बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, मिडिल बाजार समेत अलग-अलग क्षेत्रों में राशन लेने आए लोगों ने कहा कि डिपो संचालकों कह रहे हैं कि पिछले महीने का कोटा बंट चुका है। ऐसे में अब दिसंबर में दालों का कोटा डिपुओं में नहीं आया है। गोदामों से सप्लाई आएगी, इसके बाद ही दालें दे पाएंगे। हालांकि सोमवार को डिपो बंद रहेंगे, तो ऐसे में अब लोगों को दालों समेत पूरा राशन लेने के लिए मंगलवार का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि विभाग का दावा है कि जल्द दिसंबर का राशन कोटा डिपुओं में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इनसेट
बीते महीने भी दो दालें मिलीं, एक दाल और तेल नहीं मिला
शहर के राशन डिपुओं में लोगों को नवंबर के दौरान मलका और माश की दो दालें ही मिली हैं, जबकि तीसरी दाल
पूरे माह उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके अलावा सरसों व रिफाइंड तेल की भी यहीं स्थिति रही। इसके चलते महंगाई के इस दौर में लोगों को बाजारों से बाकी के खाद्य पदार्थों की खरीदारी करनी पड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।