{"_id":"4b0024e200c363d00a7ee8ec38fe032c","slug":"pulse-polio-program-in-himachal-will-be-in-two-phase-this-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन पिलाई जाएगी पोलियो दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन पिलाई जाएगी पोलियो दवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस साल पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को 17 जनवरी और 21 फरवरी को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
राज्य में इस साल पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को 17 जनवरी और 21 फरवरी को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने बुधवार को सचिवालय में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की राज्य संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि राज्य के सभी जिलों में दोनों चरणों में एक साथ पोलियो की बूंदे पिलाई जाएंगी। पांच वर्ष की आयु तक के लगभग 672614 बच्चों को अभियान के तहत खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 58906 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। अभियान के तहत 23463 सदस्य दल की तैनाती की जाएगी। कुल 137 ट्रांजिट केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अस्थायी और विरल जनसंख्या के लिए 138 मोबाइल टीमें लगाई जाएंगी। विनीत चौधरी ने बताया कि दोनों चरणों की समाप्ति के बाद टीमें घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगी कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाई गई है। बैठक में आयुर्वेद विभाग के निदेशक संदीप भटनागर, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. डीएस गुरुंग सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।