फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pulse-polio-campaign-asha-workers-and-cho-leaves-cancelled

पल्स पोलियो अभियान : आशा वर्कर समेत सीएचओ की छुट्टियां रद्द

Sat, 27 Jun 2026 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
pulse-polio-campaign-asha-workers-and-cho-leaves-cancelled
स्वास्थ्य विभाग ने लगाई 1408 टीमेें, 28 को बूथ पर पिलाई जाएगी ड्राॅप्स
विज्ञापन


आशा, आंगनबाड़ी, हेल्थ वर्कर, सीएचओ को सौंपा गया है ड्रॉप्स पिलाने का जिम्मा
पांच साल के बच्चों को पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी, 29-30 जून को घरद्वार पर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा वर्कर, हेल्थ वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सामुदायिक हेल्थ अधिकारी समेत अन्य की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विभाग ने 28 जून को होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए यह कदम उठाया है। विभाग का मानना है कि अभियान में कोई भी बच्चा अछूता न रह जाए, इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। विभाग की ओर से 1408 टीमें बनाई गई हैं।

ये टीमें पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगी। 28 जून को जिलेभर में बनाए गए 704 बूथों पर टीमों को तैनात कर दिया गया है। इस बार विभाग की ओर से शिमला-सोलन बॉर्डर शोघी बैरियर पर भी बूथ बनाया गया है ताकि हिमाचल की ओर आने वाले पर्यटक बच्चों को भी इसका फायदा पहुंचाया जा सके। वहीं, 29 और 30 जून को स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 28 जून को छूटे हुए बच्चों को टीमें घर-द्वार पर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी। बता दें कि विभाग ने आशा, आंगनबाड़ी, हेल्थ वर्कर और सीएचओ को पोलियो ड्रॉप पिलाने का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन


---
58,000 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
शिमला जिले में 58000 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखा गया है। 11 खंडों में विभाग की ओर से पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक दल लोकगीतों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे। विभाग की ओर से यह संदेश दिया जाएगा कि बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाना क्यों जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की बूंदें पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी पोलियो बूथों पर आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूरी करने के लिए कहा गया है। दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed