फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pulmonary TB is more found in young girls than youths 

अमर उजाला खास : किशोरों से ज्यादा किशोरियों में पल्मनरी टीबी, अध्ययन में खुलासा

Wed, 26 Jan 2022 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 02:09 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग और आईजीएमसी के अध्ययन में खुलासा। 10 से 19 साल की उम्र वालों पर किया गया है अध्ययन।

विज्ञापन
Pulmonary TB is more found in young girls than youths 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में क्षय रोग किशोरों से ज्यादा किशोरियों में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग और आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों के अध्ययन से यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन


यह अध्ययन गोपाल बेरी, रविंद्र कुमार, सुमन ठाकुर और विवेक चौहान ने पल्मनरी टीबी के 983 मरीजों पर किया है। पल्मनरी टीबी यानी पीटीबी का अनुपात 1:1.5 पाया गया है। एक्स्ट्रा पीटीबी का अनुपात 1:1.8 पाया गया है। किशोरावस्था के दौरान किशोरियों में दो तरह का टीबी ज्यादा पाया गया। यह पीटीबी और लिंफ नोड टीबी था। 
विज्ञापन


इस अध्ययन में यह भी साफ किया गया है कि किशोरों का टीबी अध्ययन के मामले में एक उपेक्षित क्षेत्र है। ज्यादातर देशों में इस बारे में अध्ययन 15 साल से नीचे की उम्र या इससे अधिक की उम्र को ध्यान में रखकर किया जाता है, जबकि इसे 10 से 19 साल के आयु वर्ग के तहत आने वाले किशोरों पर अलग से किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


58,823 नमूने किए गए थे एकत्र  
अध्ययन के लिए 58,823 नमूने टीबी की आशंका से एकत्र किए गए। इनमें से 10,939 पॉजिटिव पाए गए थे। यह 18.6 फीसदी मामले थे। इनमें 4665 मरीज थे, जिनमें 983 किशोर थे। हालांकि, 20 साल की उम्र के बाद पुरुषों और महिलाओं के मामले में टीबी के संक्रमण का अनुपात किशोरों के उलट था। यानी यह पुरुषों में महिलाओं से ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed