फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public awareness campaign will start if pensioners' dues are not released

Solan News: पेंशनरों की बकाया राशि जारी नहीं की तो शुरू होगा जनजागरण अभियान, महासंघ ने चेताया

Sat, 20 Jan 2024 03:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों के नए वेतनमान की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया।  

विज्ञापन
Public awareness campaign will start if pensioners' dues are not released
सोलन में पेंशनरों की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए 44,000 पेंशनरों के नए वेतनमान के अर्जित अवकाश, ग्रेच्युटी व देय राशि के भुगतान नहीं किए जाने के आदेश जिला कोषाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को जारी कर दिए हैं। महासंघ सरकार के इस तानाशाही फरमान की कड़े शब्दों में निंदा की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों के नए वेतनमान की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया।  वहीं, 12 प्रतिशत महंगाई की किस्त भी देय है। महासंघ ने सरकार को एक माह का नोटिस दिया है, जिसकी अवधी 26 जनवरी को पूरी हो रही है। इसके बाद महासंघ अपने अन्य सभी संगठनों के साथ हर जिला मुख्यालयों व प्रदेश में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन व जनजागरण अभियान शुरू करेगा। इस दौरान महासंघ के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed