फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21 administrative and secretariat officers from Himachal to retire in 2027

हिमाचल: 21 प्रशासनिक, सचिवालय अधिकारी 2027 में हो जाएंगे सेवानिवृत्त, कार्मिक विभाग ने जारी की सूची

Fri, 25 Sep 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की सेवानिवृत्तियों की तिथियां अधिसूचित कर दी हैं।  सूची में कुल 22 अधिकारी शामिल हैं। इनमें एचएएस के नौ और सचिवालय सेवा के 13 अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
21 administrative and secretariat officers from Himachal to retire in 2027
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रशासनिक ढांचे में वर्ष 2027 के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति होगी। कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की सेवानिवृत्तियों की तिथियां अधिसूचित कर दी हैं। सूची में कुल 22 अधिकारी शामिल हैं। इनमें एचएएस के नौ और सचिवालय सेवा के 13 अधिकारी हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेशों के तहत अधिकारियों की सेवानिवृत्ति जनवरी 2027 से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक होगी।

विज्ञापन

मंत्री स्तरीय स्टाफ संवर्ग के आठ अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे
सचिवालय सेवा में मंत्री स्तरीय स्टाफ संवर्ग के आठ और व्यक्तिगत स्टाफ संवर्ग के चार अधिकारी शामिल हैं। एचएएस अधिकारियों में सबसे पहले संजीत सिंह और नीरज गुप्ता 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। संजीत सिंह वर्तमान में एसडीएम एवं सहायक आयुक्त उपायुक्त हमीरपुर हैं। नीरज गुप्ता अतिरिक्त निदेशक आईजीएमसी शिमला के पद पर हैं। इसके बाद ज्ञान सागर नेगी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) शिमला और देवी राम एसडीएम गोहर 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सूरी दास नेगी अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (लीड एजेंसी/सड़क सुरक्षा) 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। चेतना खड़वाल सचिव राज्य सूचना आयोग और सुरिंद्र सिंह राठौर अतिरिक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
डॉ. विकास सूद 30 नवंबर 2027 को अतिरिक्त सचिव तकनीकी शिक्षा एवं जल शक्ति विभाग के पद से सेवानिवृत्त होंगे। वहीं कुलदीप सिंह पटियाल भी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सचिवालय सेवा के मंत्रिस्तरीय स्टाफ संवर्ग में अंजना शर्मा 31 जनवरी, हेम सिंह 28 फरवरी, वंदना 31 मार्च, रमेश चंद 30 अप्रैल, नारायण सिंह 31 मई और ओम प्रकाश 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं राजेश गौतम अवर सचिव (वित्त) 31 अक्तूबर को तथा पुनीत सेठ उप सचिव (परिवहन) एवं उप सचिव उप मुख्यमंत्री कार्यालय 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सचिवालय सेवा के व्यक्तिगत स्टाफ संवर्ग में अलाउद्दीन मोहम्मद वरिष्ठ विशेष निजी सचिव 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। राजेश भारद्वाज प्रधान निजी सचिव 30 अप्रैल को, नरेंद्र सिंह विशेष निजी सचिव 30 जून को और उमेश जसवाल प्रधान निजी सचिव 31 जुलाई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सरोज सिंह, प्रधान निजी सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed