{"_id":"5d04e8738db9e9af3cc3f2dccb3d6453","slug":"pta-teachers-file-in-hp-secretariat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में ही दबा दी शिक्षकों की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में ही दबा दी शिक्षकों की फाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों पीटीए शिक्षकों के मानदेय की फाइल सितंबर से सचिवालय में घूम रही है। आरोप है कि ट्राइबल और हार्ड एरिया में कार्यरत शिक्षकों की मानदेय की फाइल ट्राइबल विभाग में अटकी है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग को करीब साढ़े 26 करोड़ रुपये देने हैं, जिसमें 16 करोड़ रुपये एलीमेंटरी और 10.50 करोड़ रुपये हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट के हैं। इसके अलावा ट्राइबल विभाग के पास भी करीब 2 करोड़ से अधिक के मानदेय की फाइल पेंडिंग है। प्रदेश भर में 6945 पीटीए शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
इनमें लेक्चरर वर्ग को 10875, टीजीटी को 10525 और सीएंडवी शिक्षकों को 10125 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। ट्राइबल और हार्ड एरिया में कार्यरत शिक्षक चार महीने से और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक दो महीने से बिना मानदेय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी मानदेय को जारी करने के लिए शिक्षकों ने शिक्षा सचिव को पांच दिन का समय दिया है जो बुधवार को समाप्त हो जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि यदि बुधवार तक उनकी फाइल फाइनेंस तक नहीं पहुंचती है तो सचिवालय परिसर में शिक्षा सचिव, उनके कर्मचारियों और ट्राइबल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा।